भारत
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के खटाखट नतीजे, फाइनल रिजल्ट देखें
jantaserishta.com
5 Jun 2024 8:21 AM IST

x
किसको कितनी सीटें मिलीं?
DELHI: चुनाव आयोग ने देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें भाजपा ने सर्वाधिक 240 सीटें हासिल की है जबकि कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं. भाजपा के सूरत उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध चुने जाने के बाद 542 सीटों के लिए मतों की गिनती की गई थी.
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट के अनुसार, लोकसभा चुनावों में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टियों द्वारा जीती गई सीटों की संख्या इस प्रकार है:
बीजेपी - 240
कांग्रेस - 99
समाजवादी पार्टी - 37
तृणमूल कांग्रेस - 29
डीएमके - 22
टीडीपी - 16
जेडी(यू) - 12
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) - 9
एनसीपी (शरद पवार)-8
शिवसेना - 7
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) - 5
वाईएसआरसीपी - 4
आरजेडी - 4
सीपीआई(एम) - 4
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग - 3
आप - 3
झारखंड मुक्ति मोर्चा - 3
जनसेना पार्टी - 2
सीपीआई(एमएल)(एल) - 2
जेडी(एस) - 2
विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) - 2
सीपीआई - 2
आरएलडी - 2
नेशनल कॉन्फ्रेंस - 2
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल - 1
असम गण परिषद - 1
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) - 1
केरल कांग्रेस - 1
क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी - 1
एनसीपी - 1
वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी - 1
जोराम पीपुल्स मूवमेंट - 1
शिरोमणि अकाली दल - 1
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी - 1
भारत आदिवासी पार्टी - 1
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा - 1
मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम - 1
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) - 1
अपना दल (सोनीलाल) - 1
आजसू पार्टी - 1
एआईएमआईएम - 1
निर्दलीय - 7
तो बता दें कि बीजेपी के अगुवाई वाले गठबंधन NDA यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में कुल 41 दल शामिल हैं. वहीं विपक्ष के INDIA ब्लॉक में 37 पार्टियां हैं. इनमें नेशनल पार्टियों सहित राज्यों के स्थानीय दल शामिल हैं. इस लोकसभा चुनाव में सभी छोटे-बड़े दलों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है. हालांकि जेजेपी, अकाली दल जैसी कई पार्टियां ऐसी भी हैं, जो किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं है.
Tagsचुनाव आयोगबीजेपीलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव नतीजेElection CommissionBJPLok Sabha ElectionsLok Sabha Election Results
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





