
x
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (5 जून) को राजनीतिक दलों की कई अहम और बड़ी बैठकें होनी हैं। एक और जहां बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस व उसके सहयोगियों 'इंडिया गठबंधन' की बैठक होगी। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की भी बैठक होगी। केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग भी बुधवार सुबह हो सकती है।
इसके अलावा राष्ट्रपति भवन में 5 जून से केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू होगी। इसी तैयारी के लिए राष्ट्रपति भवन 5 से 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन में 9 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
आंध्र प्रदेश में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाले तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू भी 5 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी एनडीए का हिस्सा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि 5 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए सहयोगियों की संभावना तलाशने से इनकार नहीं किया है। हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि वे किसी भी निर्णय से पहले अपने सहयोगियों से मुलाकात और बातचीत करेंगे। सहयोगियों को विश्वास में लेकर ही आगे कोई भी रणनीति तय की जाएगी। यही कारण है कि 5 जून (बुधवार) को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





