
x
अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है।
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) की एक जनसभा में हुई चाकूबाजी में तीन युवक घायल हो गए। रविवार को पुंछ जिले के मेंढर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इसमें पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला व अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार मियां अल्ताफ अहमद व अन्य नेता मौजूद थे।
पुलिस नेे बताया कि हमले मे घायल युवकों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। डॉक्टरों ने इनमें से एक की हालत गंभीर बताई है। उसकी पहचान मेंढर निवासी सुहैल अहमद के रूप में हुई। दो अन्य घायलों की पहचान यासिर अहमद और इमरान अहमद के रूप में की गई। ये अस्पताल से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने कहा, "इस घटना में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।" इस बीच, लोगों ने घटना के खिलाफ मेंढर चौक पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





