भारत

अंतरराराष्ट्रीय हवाई अड्डे में घुटने तक भरा पानी, बुलाया गया ट्रैक्टर, देखें वीडियो

jantaserishta.com
12 Oct 2021 8:20 AM IST
अंतरराराष्ट्रीय हवाई अड्डे में घुटने तक भरा पानी, बुलाया गया ट्रैक्टर, देखें वीडियो
x

बंगलूरू: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस भारी बारिश के चलते शहर की कई सड़कें जहां जलमग्न हो गईं वहीं केम्पेगौड़ा अंतरराराष्ट्रीय हवाई अड्डे में भी घुटने भर पानी जमा हो गया। इस दौरान विमान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट की बाहर की सड़कों पर भी इतना पानी जमा हो गया था कि वाहनों का आना जाना मुश्किल हो गया था। इस दौरान यात्रियों को यह भी डर लग रहा था की कहीं उनकी फ्लाइट छूट न जाए। यात्रियों को ट्रैक्टर लेकर एयरपोर्ट जाते देखा गया। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए उत्तर आंतरिक कर्नाटक के बेलगावी, बागलकोट, विजयपुरा, कोप्पल, रायचूर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा, कोडागु, कोलार, बेंगलुरु ग्रामीण, बंगलूरू शहरी, तुमकुरु, चिक्काबल्लापुरा और रामनगर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंगलूरू में बारिश बंगाल की खाड़ी में एक विकसित कम दबाव प्रणाली के कारण हो रही है।





वहीं कर्नाटक के अलावा आज केरल के कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलाफुजा, अर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से इन शहरों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं त्रिशूर, पलक्कड, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासारगोड जिलों में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story