भारत

व्यापार समझौतों के खिलाफ हल्ला बोल, नालागढ़ में गरजी किसान सभा

Shantanu Roy
22 Jun 2026 2:27 PM IST
व्यापार समझौतों के खिलाफ हल्ला बोल, नालागढ़ में गरजी किसान सभा
x
Nalagarh. नालागढ़। अखिल भारतीय किसान सभा ने केंद्र सरकार की कृषि एवं व्यापार नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का ऐलान करते हुए कहा है कि किसानों के हितों से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया तो देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया जाएगा। यह बात रविवार को नालागढ़ में किसान सभा हिमाचल प्रदेश राज्य परिषद की बैठक में सामने आई, जिसमें प्रदेश भर से आए करीब 200 किसान नेताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक केकेकौशल तथा यशपाल सिंह
रनोट ने की।

किसान सभा के राष्ट्रीय महामंत्री रावुला वेंकैया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह निहालगढ़ तथा राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। राज्य परिषद के सभी सदस्यों के अलावा विभिन्न जिलों के किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और किसानों से जुड़े राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय महामंत्री रावुला वेंकैया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमरीका सहित विभिन्न देशों के साथ किए जा रहे व्यापार समझौते भारतीय कृषि व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समझौतों से विदेशी कृषि उत्पादों का दबाव बढ़ेगा, जिससे देश के किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना और कठिन हो जाएगा।
Next Story