
x
देखें वीडियो.
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में भीषण आग लग गई है. इस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. बताया जा रहा है कि आग किंगडम ऑफ ड्रीम्स की की कल्चर गैलरी में लगी है. आग के चलते उठती लपटों को काफी दूर से देखा जा सकता है.
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं. फिलहाल आग लगने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है. बता दें कि किंगडम ऑफ ड्रीम्स का उद्घाटन गुरुग्राम के सेक्टर-29 में साल 2010 में हुआ था. यह गुरुग्राम की एक बड़ी टूरिस्ट अट्रैक्शन है. इसमें ओपेरा थियेटर भी है.
इसमें थीम पार्क भी है, जो 6 एकड़ से ज्यादा इलाके में फैला हुआ है. यहां पर सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ तरह-तरह के फूड भी मिलते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





