भारत

OMG! बेटे-भतीजे के साथ मिलकर अपने ही पिता को मार डाला, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस पहुंची

jantaserishta.com
16 July 2024 6:10 AM GMT
OMG! बेटे-भतीजे के साथ मिलकर अपने ही पिता को मार डाला, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस पहुंची
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अलीगढ़: अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र के देवाका गांव में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक व्यक्ति ने अपने बेटे व भतीजे के साथ मिलकर अपने ही बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के पीछे पारिवारिक अनबन बताया जा रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दो अन्य आरोप फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त हैं।
देवाका गांव निवासी राम सिंह (80) का विवाहिता नतिनी को लेकर बेटे नानक के साथ विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार नतिनी की पिछले साल शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही वह ससुराल नहीं जा रही थी। परिवार में विरोध व कहासुनी के बावजूद राम सिंह अपनी नतिनी के पक्ष में खड़े रहे। दो दिन पहले युवती के पति ने तलाक दे दिया। इसको लेकर सोमवार की सुबह लगभग हत्या का आरोपी बेटा छह बजे राम नानक चंद्र।
सिंह का बेटे नानक के साथ कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते नानक सिंह ने अपने बेटे अनिल और भतीजे प्रवीण के साथ मिलकर राम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन शव का दाह संस्कार करने ले जा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नानक को गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि आरोपी अनिल और प्रवीण फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही टप्पल थाने की पुलिस के अलावा आलाधिकारी व फॉरेसिंक टीम भी पहुंच गई। इस संबंध में थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि पारिवारिक अनबन की वजह से बुजुर्ग राम सिंह की हत्या हुई है। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी नानक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
ग्रामीणों के अनुसार राम सिंह का परिवार में अपने बेटों से संपत्ति बंटवारे को लेकर भी आए दिन कहासुनी होती रहती थी। माना जा रहा है कि हत्या की एक वजह यह भी हो सकती है।
एसपी देहात, पलाश बंसल ने कहा कि टप्पल के गांव देवाका में बुर्जुग की हत्या उनके ही बेटे व व नाती ने मिलकर की है। मामले में मुख्य आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें गठित कर दी गई हैं।
Next Story