भारत

बीयर पिलाकर किया कत्ल, बहन से फोन पर बात करने पर आया गुस्सा

jantaserishta.com
15 July 2024 4:57 AM GMT
बीयर पिलाकर किया कत्ल, बहन से फोन पर बात करने पर आया गुस्सा
x
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगरा: आगरा के किरावली थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदर पार्क में दो दिन पूर्व युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। रविवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। मृत युवक हत्यारोपी की बहन से फोन पर बात करता था। आरोपी ने युवक को बीयर पिलाकर उसकी हत्या कर दी। दो दिन पूर्व गांव सकतपुर के रहने वाले विनोद का शव निर्माणाधीन लेदर पार्क में मिला था। पुलिस ने शक के आधार पर सकतपुर गांव के ही दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पकड़े गए गंगा (25) पुत्र अमर सिंह और उमेश (20) पुत्र ऊदल सिंह से कड़ाई से पूछताछ की गई। उन्होंने हत्या का जुर्म कुबूलते हुए खुलासा किया। डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार एवं एसीपी अछनेरा पूनम सिरोही ने संयुक्त रूप से बताया कि मृतक विनोद उमेश की बहन से फोन पर बातें करता था। इस बात से वो नाराज था। उमेश ने दोस्त गंगा के साथ विनोद को लेदर पार्क बुलाया। उन्होंने साथ बैठकर बीयर पी। बीयर पिलाने के बाद उसका गमछे से गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद शव को लेदर पार्क में फेंककर आरोपी वहां से फरार हो गए।
मृतक के भाई गब्बर ने बताया है कि विनोद बुधवार शाम सात बजे से ही लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। शाम को चारा लेने गए लोगों को घटना की जानकारी हुई।
तेजसिंह के तीन बेटे और एक बेटी है। बेटी रेनू की शादी हो चुकी है। मृतक विनोद अपने बड़े भाई गब्बर के साथ टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करता था। छोटा भाई अनवेश पढ़ाई कर रहा है। विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पिता तेजसिंह, मां रती देवी के अलावा भाइयों और बहन का रो रोकर बुरा हाल है।
Next Story