भारत
खड़गे ने जन्मदिन पर काटा केक, राहुल और प्रियंका गांधी हुए शामिल
Shantanu Roy
21 July 2025 4:18 PM IST

x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन के मौके पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने जोरदार तरीके से जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में खड़गे केक काटते नजर आए, जिसके बाद राहुल गांधी ने अपने हाथों से उन्हें केक खिलाया। यह भावुक पल देखकर मौजूद कांग्रेस सांसदों में खासा उत्साह देखने को मिला। वीडियो में प्रियंका गांधी भी सक्रिय दिखीं।
#MonsoonSession | Delhi: Congress MPs, including Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, today celebrated the birthday of party president and Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge.
— ANI (@ANI) July 21, 2025
(Source: AICC) pic.twitter.com/RYQaQLECCC
जिन्होंने खुद केक उठाकर सभी नेताओं को बांटा। उनका यह आत्मीय अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। इस वीडियो के जरिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की आपसी केमिस्ट्री एक बार फिर चर्चा में आ गई है। राजनीतिक हलचलों और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच यह वीडियो लोगों के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव बना रहा है। इससे पहले भी राहुल गांधी और खड़गे की ऐसी समीकरण कई मौकों पर नजर आ चुकी है।
Next Story





