भारत

कॉलेज की इमारत पर एयरफोर्स का विमान क्रैश, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
21 July 2025 2:30 PM IST
कॉलेज की इमारत पर एयरफोर्स का विमान क्रैश, मची अफरातफरी
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 ट्रेनर विमान आज दोपहर करीब 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार 1:00 बजे) राजधानी ढाका के उत्तरा क्षेत्र में दियाबारी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ये विमान माइलस्टोन कॉलेज के उत्तरा कैंपस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ. बताया जा रहा है कि ये विमान माइलस्टोन कॉलेज के उत्तरा कैंपस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की,लेकिन दुर्घटना के कारणों या हताहतों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी. हादसे की जानकारी मिलते ही बांग्लादेश सेना के जवान और फायर सर्विस व सिविल डिफेंस की आठ यूनिट घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया.
फायर सर्विस के नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी अधिकारी लिमा खानम ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:18 बजे माइलस्टोन कॉलेज के पास विमान दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तीन यूनिटों घटनास्थल पर काम कर रही हैं, जबकि दो अन्य इकाइयां सड़क पर तैयार हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में माइलस्टोन कॉलेज के परिसर से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, हताहतों की संख्या या दुर्घटना के कारणों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. कुछ स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पोस्ट में पायलट की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null