भारत
खालिस्तानी पन्नू की कायराना हरकत, हमला करने उकसा रहा किसानों को
Nil dhankar
19 Feb 2024 8:55 AM IST

x
दिल्ली। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू अब आंदोलन कर रहे किसानों को उकसाता हुआ नजर आ रहा है। खबर है कि रविवार को सरकार के साथ वार्ता से पहले उसने एक वीडियो जारी किसानों को हथियार मुहैया कराने की भी पेशकश की थी। हालांकि, इसे लेकर पुलिस की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। फिलहाल, किसानों ने सरकार की तरफ से MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मिले प्रस्ताव पर चर्चा करने की बात कही है। साथ ही दो दिनों के लिए 'दिल्ली चलो' मार्च को भी दो दिनों के लिए रोका गया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, पन्नू ने रविवार को किसान और सरकार के बीच हुई बातचीत से पहले एक वीडियो जारी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो में उसने शंभू और खनौरी सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों से पुलिस अधिकारियों पर हमले की अपील की थी। साथ ही उसने कहा था कि इस हमले के लिए हथियार करतारपुर सीमा पर हथियार उपलब्ध रहेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, पन्नू का कहना था, 'भारतीय गोलियों से लड़ने के लिए खुद हथियार उठा लें। पाकिस्तान के पास करतारपुर सीमा पर हथियार उपलब्ध हैं।' रिपोर्ट में शीर्ष खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि यह किसानों को उकसाने की कोशिश थी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, 'किसान अपने अधिकारों के तहत विरोध कर रहे हैं। कोई भी किसान SFJ की बात नहीं सुनेगा। केंद्र सरकार किसानों की परेशानियां सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है और बातचीत जारी है।
Next Story





