भारत

केजरीवाल ने कसा PM मोदी पर तंज RBI के फैसलेको लेकर ‘अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल…’

Rounak Dey
20 May 2023 12:57 PM GMT
केजरीवाल ने कसा PM मोदी पर तंज RBI के फैसलेको लेकर ‘अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल…’
x
तमाम राजनेता केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

देश में 2,000 के नोट का सर्कुलेशन बंद होने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार (19 मई) को नोटिस जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। आरबीआई के नोटिस में कहा गया है कि 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस ले लिया गया है। नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे। यानी 2000 के नोट बाजारों में अभी वैद्ध रहेगें। बता दें कि रिजर्व बैंक के इस कदम ने एक बार फिर लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इसको लेकर राजनीतिक विवाद भी छिेड़ गया है। तमाम राजनेता केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के 2,000 के नोट बंद करने के ऐलान के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी की शिक्षा को लेकर निशाना साधा है।

उन्होंने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा, इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।’

Next Story