भारत
सुलग रहे कसौली के जंगल, हेलिकॉप्टर से बौछारें कर काबू की जा रही लपटें
Shantanu Roy
28 May 2026 2:39 PM IST

x
कसौली। कसौली के गांव मनोन आर-53 जंगल में अचानक भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए वन संपदा राख हो गई है। आग के भीषण तांडव ने वन विभाग के कर्मचारियों को बेबस कर दिया है। बेबस होने पर वायुसेना को हेलिकॉप्टर से आग बुझाने के लिए दूसरे दिन भी लगाया गया है। हेलिकाप्टर चंडीगढ़ की सुखना लेक से पानी लाकर कसौली के जंगल में बौछारें कर रहा है। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। वन विभाग के वन खंड परिक्षेत्र अधिकारी परवाणु बनारसी दास का कहना है कि तेज हवा चलने की बजह से आग पर काबू पाने में भारी परेशानी हो रही है। आग चार किलोमीटर तक फैली चुकी है, जिसे बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की सहायता ली जा रही है । उधर, स्थानीय अग्निशमन की टीम परवाणु, धर्मपुर व वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी आग बुझाने में लगे हुए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





