भारत

कर्नाटक कांग्रेस सरकार की घुसपैठिया-वोट जिहाद

Nilmani Pal
16 Jan 2026 11:45 AM IST
कर्नाटक कांग्रेस सरकार की घुसपैठिया-वोट जिहाद
x

बांग्लादेशियों को दिला रही लोन, बना रहे आधार कार्ड, विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ता घुसपैठियों की तलाश करने जा रहे घर-घर

एसआईआर का विरोध, क्यों हो रहा

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बना रही आधार कार्ड

बांग्लादेशियों को आसानी से मिल रहे बैंकों से लोन

वोटर आईडी बनाने के लिए चलाकी से बनाए जा रहे आधार कार्ड

कांग्रेस पार्टी अपना वोट बैंक बनाकर बचाए रखने में जी जान से एसआईआर विरोध कर सुचारू रूप से चलने में बाधा बन रही

बैंगलुरू। पश्चिम बंगाल में जिस तरह से घुसपैठियों को नागरिकता देने के साथ वोटर्स बनाया गया, ठीक उसी तर्ज पर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बांग्लादेशियों को वोटर्स बनाने के साथ सरकारी बैंकों से लोन दिलाकर वोट जिहाद चला रही है । जिसकी भनक लगते ही विहिप सहित अनेक संगठनों घुसपैठियों को खदेडऩे का अभियान शुरू कर दिया है।

विहिप का आरोप है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता घुसपैठियों से 15 सौ रुपये लेकर आधार कार्ड बनाए जा रहे राशन कार्ड भी बनाकर दिया जा रहा है। बैंक में खाता खोल कर लोन भी लिया जा रहा है । विश्व हिंदू परिषद के हज़ारों कार्यकर्ता बेंगलोर के बस्तियों में जाकर वास्तविकता की जानकारी लगा रहे हैं इसी कड़ी में बैंगलोर के एक लाख झोपड़पट्टी में रहने वाले बांग्लादेशी परिवार से रुबरु होकर होते हुए वीडियो बनाया गया जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है । सामाजिक संगठन ने स्पष्ट रूप से भारत में बांग्लादेशियों का ख़ासकर घुसपैठियों का विरोध लगातार करने का सिलसिला शुरू हुआ है।

उसी के अंतर्गत पूरे कर्नाटक में सघन अभियान चलाकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता घर घर जा रहे हैं । ग़ौरतलब है कि कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार कर्नाटक में है विपक्ष सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी पर भी संरक्षण का आरोप लगा रहे हैं केवल घुसपैठियों को मतदाता परिचय पत्र देकर आधार कार्ड बनवाकर भारत का नागरिक बताने के लिए पर्याप्त सबूत उपलब्ध करा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार लगातार वोट जिहाद को बढ़ावा देते हुए भारतीय नागरिक बनाने में बांग्लादेशियों घुसपैठियों को तरह तरह की नई स्कीमों में शामिल कराती है और घुसपैठियों को राज्य सरकार कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के माध्यम सदस्य बनाकर बड़ी रकम लोन के रूप में वितरण कर रही है। इसी का फायदा उठाकर घुसपैठिए भारत के नागरिक होने का सबूत एसआईआर के समय दे रहे हैं। और इसी क्रम में कांग्रेस सरकार कर्नाटक में भी वोट जिहाद कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित कर रही है जिसका भांडा फोड़ विभिन्न हिन्दू संगठनों ने कर्नाटक में किया।

Next Story
null