भारत

Srinayana देवी कालेज में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Shantanu Roy
27 July 2024 12:28 PM GMT
Srinayana देवी कालेज में मनाया गया कारगिल विजय दिवस
x
Nayana Devi. नयना देवी। राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी में कारगिल विजय दिवस मनाया गया, जिसमें कारगिल में शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र कुमार ने की। 1999 में भारत और पाकिस्तान के मध्य कारगिल के कारगिल में युद्ध की शुरुआत हुई थी तथा भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तानी घुसपैठियों को निकालने के लिए ऑपरेशन विजय चलाया गया। इस युद्ध में दो लाख से अधिक सैनिकों ने भाग लिया, जिनमें हिमाचल प्रदेश 52
सैनिकों ने भी भाग लिया।

60 दिन के इस भीषण युद्ध के पश्चात 26 जुलाई, 1999 के दिन आधिकारिक रूप से कारगिल युद्ध समाप्त हुआ। शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। अपने व्याख्यान का समापन हिंदी के राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की प्रसिद्ध कविता युगों युगों से यही हमारी, बनी हुई परिपाटी है, खून दिया है मगर नही दी, कभी देश की माटी है, युगो युगो से यही हमारी… से किया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक वर्ग तथा विद्यार्थियों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में लगभग 45 छात्रों ने भाग लिया। प्रो. श्यामलाल, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. अजय चौहान, प्रो. सुभाष, प्रो. वैभव, प्रो. साक्षी, अधीक्षक विजय जमवाल, वरिष्ठ सहायक हिमेश गौतम व लिपिक विकास सहित अन्य मौजूद रहे।
Next Story