भारत

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार में कपिल शर्मा, क्या है दुश्मनी की वजह जानिए?

Nilmani Pal
9 Aug 2025 7:39 AM IST
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार में कपिल शर्मा, क्या है दुश्मनी की वजह जानिए?
x

दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने करीब एक महीने पहले कनाडा में एक कैफे खोला था. कैप्स कैफे. लेकिन कैफे के खुलने के महज 6 दिन बाद ही वहां दीवार पर गोलियां चलनी शुरू हो गई. अभी ये मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि पहले शूटआउट के महज 28 दिन बाद कैप्स कैफे पर एक बार फिर से शूटर्स ने फायरिंग कर दी. इस बार भी कैफे की दीवारों पर गोलियां चली. दावा किया जा रहा है कि इस गोलीबारी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है. सलमान खान से नजदीकी की वजह से कपिल शर्मा इस गैंग के निशाने पर है. यही वो तारीख थी, जब कॉमेडियन एक्टर कपिल शर्मा ने सरे में अपना पहला कैफे खोला था. कैप्स कैफे. जब कैप्स कैफे को खुले हुए सिर्फ 6 दिन हुए थे. ठीक छठे दिन किसी वीडियो गेम की तरह कार में बैठ कर कुछ लोग एक शूटआउट शूट कर रहे थे. और जो शूटर शूटआउट कर रहा था, उसका निशाना कार के बाहर वही कैप्स कैफे की दीवारें थीं. शूटरों ने गोली चलाई. लाइव शूटआउट को कैमरे में कैद किया. और वहां से निकल गए. इस शूटआउट में हालांकि किसी को गोली नहीं लगी और ना ही शायद शूटरों का इरादा किसी को गोली मारने का था.

पहले शूटआउट के ठीक 28 दिन बाद उसी कैप्स कैफे के बाहर फिर एक कार रुकती है. इस बार सुबह सुबह का वक्त था. कार के अंदर से फिर शूटआउट होता है. शूटआउट को फिर से रिकॉर्ड किया जा रहा था. कैप्स कैफे की दीवार एक बार फिर निशाने पर थी. छह गोलियां दीवारों पर दागने के बाद कार और शूटर दोनों मौके से निकल जाते हैं.

जय श्री राम सत श्री अकाल. राम-राम सारे भाइयों को.

आज जो ये कपिल शर्मा के कैप्स कैफे, सरे में फायरिंग हुई है, इसकी जिम्मेवारी मैं गोल्डी ढिल्लों लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं. इसको हमने कॉल की थी, इसको रिंग नहीं सुनाई दी, तो कार्रवाई करनी पड़ी. अब भी रिंग नहीं सुनेगी तो नेक्स्ट कार्रवाई जल्द ही मुंबई करेंगे. आरआईपी अंकित भादू शेरेवाला जितेंदर गोगी मान ग्रुप काला राणा आरजू बिश्नोई शुभम लोनकर हैरी बॉक्सर साहिल दुहान पेटवाद' जिस गोल्डी ढिल्लों ने कैप्स कैफे पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए ये बयान जारी किया, उसके सोशल मीडिया के डीपी पर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर है. वो खुद भी लॉरेंस से जुड़ा होने का दावा करता है. पर बात यहीं खत्म नहीं हो जाती. इस बयान के कुछ देर बाद वो सोशल मीडिया पर हैरी बॉक्सर नाम का एक शख्स एक ऑडियो मैसेज जारी करता है. इस ऑडियो मैसेज में वो बाकायदा डिटेल में कैप्स कैफे पर गोली दागने की वजह बताता है.

इस ऑडियो में धमकी भरी आवाज के साथ ये मैसेज भी साफ हो जाता है कि कपिल शर्मा के कैफै पर गोलियां इसलिए बरस रही है क्योंकि कपिल की सलमान से नजदीकियां हैं. सलमान खान अक्सर कपिल शर्मा के शो में नजर भी आते हैं. पर सवाल ये है कि क्या सिर्फ सलमान की नजदीकियों की वजह से कपिल शर्मा लॉरेंस गैंग के निशाने पर है? और क्या सचमुच कनाडा में कपिल के कैफे पर जो दो बार गोलियां चलीं, वो लॉरेंस के इशारे पर चली? या फिर लॉरेंस के नाम पर कोई और खेल कर रहा है?


Next Story
null