भारत

खाने में लहसुन-प्याज पर कांवड़ियों ने काटा बवाल, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 July 2024 4:22 PM IST
खाने में लहसुन-प्याज पर कांवड़ियों ने काटा बवाल, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक ढाबे पर खाना खाने बैठे कांवड़ियों को सब्जी में लहसुन-प्याज दिखाई दिया तो बवाल कर दिया। कांवड़ियों ने ढाबे पर ही हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए कांवड़ियों ने ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ की। कांवड़ियों का गुस्सा देखकर आरोपी ढाबा कर्मचारी मौके से फरार हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया।
22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन को लेकर कांवड़िए जल लेने के लिए निकल पड़े हैं। गाजियाबाद से कई कांवड़िए हरिद्वार के लिए जल लेने निकले थे। छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे पर पर मौजूद ताऊ होक्के वाले ढाबे पर कुछ कांवड़िए रुक गए और खाना खाने के लिए बैठ गए।
आरोप है कि कांवड़ियों ने ढाबे वाले से बिना लहसुन-प्याज वाली सब्जी देने के लिए कहा। लेकिन ढाबा कर्मचारी ने सब्जी में लहसुन और प्याज का तड़का लगा दिया। यह देखकर कांवड़िए आग बबूला हो गए। इसको लेकर ढाबे वाले और कांवड़ियों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते कांवड़ियों ने बवाल शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने ढाबे पर ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। कांवड़ियों का हंगामा देखकर ढाबा कर्मचारी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को समझाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story