भारत

सऊदी अरब में फंसा भारत का वीरेंद्र, खाने-पीने को तरसा, केंद्र सरकार से मांगी मदद

jantaserishta.com
20 July 2024 3:33 PM IST
सऊदी अरब में फंसा भारत का वीरेंद्र, खाने-पीने को तरसा, केंद्र सरकार से मांगी मदद
x
वो बेबस और थका हारा दिख रहा है।
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले के रहने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीरेंद्र नाम के शख्स ने भारत सरकार से उसे सऊदी अरब से वापस लाने की गुहार लगाई है।
जिले के इसुका पुडी गांव के वीरेंद्र कुमार की उम्र 23 साल है। वीरेंद्र 10 जुलाई 2024 को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक एजेंट के जरिए कतर गया था। हालांकि, बाद में उसे सऊदी अरब ले जाया गया और रेगिस्तान में ऊंट चराने की नौकरी पर रख दिया गया।
जानकारी के अनुसार, एक एजेंट ने वीरेंद्र को घर पर खाना बनाने का काम देने की बात कही थी, लेकिन उसे रेगिस्तान में ऊंटों की रखवाली के लिए रख दिया गया। एजेंट ने उससे एक लाख सत्तर हजार रुपए लेकर धोखाधड़ी की और बाद में रेगिस्तान में छोड़ दिया।
वायरल वीडियो में वीरेंद्र भारत सरकार से मदद की गुहार लगाता दिख रहा है। सेल्फी वीडियो में वो बेबस और थका हारा दिख रहा है। रेगिस्तान में खड़ा वीरेंद्र कहता है कि उसे भोजन और पानी भी नहीं मिल रहा है। उसे खून की उल्टियां हो रही हैं और उसकी तबियत भी काफी खराब है।
उसने यह भी कहा कि रेगिस्तान में उसे किसी तरह की कोई मदद भी नहीं मिल पा रही है। दूसरे ओर वीडियो सामने आने के बाद वीरेंद्र के परिजन भी काफी परेशान हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने सरकार से जल्द ही वीरेंद्र को वापस लाने की गुहार लगाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story