
x
हमीरपुर। उद्यान विभाग हमीरपुर के सभी सेल सेंटरों पर फलदार पौधों के साथ-साथ कांगड़ा का देशी शहद भी खरीदने को मिलेगा। विभाग मधुमक्खी पालन के तहत तैयार शहद को काफी कम दामों पर मुहैया करवा रहा है, ताकि लोगों को घरद्वार के नजदीक बेहतर क्वालिटी का शहद खरीदने को मिल सके। बता दें कि कांगड़ा में नार्थ जोन का मधुमक्खी पालन का सेंटर है। जहां पर देशी शहद बक्शे वाली मधुमक्खियों से तैयार करके बेचा जाता है। वहां से 100 किलो देशी शहद हमीरपुर सेलआउट करने के लिए भेजा गया है।
ऐसे में उद्यान विभाग हमीरपुर ने जिला के सभी उपमंडलों के सेल सेंटरों को फलदार पौधों के साथ-साथ देशी शहद की खेप भी मुहैया करवा दी है, ताकि लोगों को घरद्वार के नजदीक बेहतर क्वालिटी का शहद सस्ते दामों में मुहैया करवाया जा सके। शहद की आधा किलो की पैकिंग 160 रुपए किलो और एक किलो की पैकिंग 320 रुपए में बिक रही है। लोग भी कम रेट पर बिक रहे शहद को लेने के लिए काफी उत्साहित देखे गए। क्योंकि बाजार में देशी शहद काफी महंगा बिक रहा है। ऐसे में कांगड़ा का देशी शहद लोगों को घरद्वार पर मुहैया करवाया जा रहा है। जिसकी काफी डिमांड रहती है। यही वजह है कि लोग ब्लॉकों में सस्ते दामों पर मिल रहे देशी शहद को लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। लोग फलदार पौधों के साथ-साथ देशी शहद भी खरीद रहे हैं। उद्यान विभाग के सेल सेंटरों पर फलदार पौधों की सेल भी काफी हो रही है। क्योंकि समय-समय पर बारिश होने से लोग फलदार पौधे खरीदने में भी खासी रूचि दिखा रहे हैं। विभाग के कर्मचारी भी लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





