भारत

Kangra Tunnel: आज मिलेंगे टनल के दोनों सिरे

Shantanu Roy
20 July 2024 9:21 AM GMT
Kangra Tunnel: आज मिलेंगे टनल के दोनों सिरे
x
Dharmashaala. धर्मशाला। ऐतिहासिक कांगड़ा टनल का कांगड़ा-शिमला फोरलेन पर बन रहा नया स्वरूप शनिवार को ब्रेक थ्रू हो जाएगा। सुरंग के दोनों छोर मिलने के बाद कार्य और गति पकड़ेगा और दिसंबर माह तक इसे पूरा करके वाहनों के लिए शुरू किया जाएगा। यह सुरंग करीब एक किलोमीटर 260 मीटर लंबी बनाई जा रही है, जिसमें करीब 1600 मीट्रिक टन स्टील लगाई गई है। फोरलेन पर बन रही इस डबल सुरंग में न्यू ऑस्ट्रेलियन टेक्नोलॉजी मेथड का प्रयोग किया है, जिसमें एक विशेष अमरेला बनाकर अंदर कोई दुर्घटना न हो ऐसी स्पोर्ट और आधुनिक सिस्टम अपनाया गया है। तेज गति से चल रहे इस कार्य को दिसंबर में पूरा कर जनता के लिए खोल दिया जाएगा। कांगड़ा बाइपास सुरंग निर्माण एक
मील का पत्थर है।

शनिवार को सुरंग के दोनों छोर का मिलना इस महत्त्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजना में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। कांगड़ा जिला के दौलतपुर के निकट बन रही बाइपास टनल का क्षेत्र के लोगों को भी बेसब्री से इंतजार है। इस सुरंग का नाम कांगड़ा ट्विन ट्यूब सुरंग रखा गया है, जिसकी लंबाई 1260 मीटर है। कांगड़ा सुरंग क्षेत्र की एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना है, जिसे परिवहन व्यवस्था में सुधार, भीड़भाड़ कम करने, समय कम कर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। शनिवार को ब्रेक थू्र होने वाले टनल समारोह में सरकारी अधिकारियों, इंजीनियरों और निर्माण से जुड़े प्रतिनिधियों सहित प्रमुख परियोजना हितधारक शामिल होंगे। इस सुरंग का निर्माण एम/एस गाबर कांगड़ा हाई-वे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसएच विक्रम सिंह मीना और आरओ शिमला अब्दुल बासित विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
Next Story