भारत

कांगड़ा पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी

Shantanu Roy
14 March 2024 4:46 PM IST
कांगड़ा पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी
x
कांगड़ा। कांगड़ा पुलिस ने कछियारी में तीन लोगों से 1.945 किलोग्राम चरस जब्त की है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि कांगड़ा पुलिस को एक बड़ी सफ़लता हाथ लगी है। आने वाले समय में भी इस तरह के लोगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कार्य करती रहेगी, ताकि जो लोग इस तरह की अवैध गतिविधियां समाज में चला रहे हैं, उन्हें रोका जा सके। उन्होंने बताया कि अभी तक की कांगड़ा पुलिस यह सबसे बड़ी सफलता है।
Next Story