भारत

कांगड़ा पुलिस का खनन माफिया पर दमदार प्रहार

Shantanu Roy
22 May 2026 2:22 PM IST
कांगड़ा पुलिस का खनन माफिया पर दमदार प्रहार
x
बड़ी खबर
Hospice. धर्मशाला। कांगड़ा में अवैध खनन माफिया के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा और कस दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला से जारी एक विशेष प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस टीम ने अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस थाना लंबागांव की टीम ने ब्यास नदी के तटीय क्षेत्र में गश्त और विशेष निगरानी के दौरान
अवैध खनन
में संलिप्त एक टिप्पर और एक जेसीबी मशीन को रंगे हाथों पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अवैध खननकर्ताओं में हडक़ंप मच गया है। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 मई को जब लंबागांव पुलिस की टीम ब्यास नदी के किनारे गश्त पर थी। वहां अवैध रूप से खनन कार्य चल रहा था।


मौके पर बारीकी से निरीक्षण करने पर टिप्पर रेत-बजरी से पूरी तरह से भरा हुआ पाया गया, जबकि एक जेसीबी मशीन नदी के किनारे धड़ल्ले से खनन गतिविधियों को अंजाम दे रही थी। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी चालक अविनाश कुमार (पुत्र श्री सुरजीत सिंह, निवासी गांव व डाकघर लुहणा, तहसील बड़ोह, जिला कांगड़ा) और टिप्पर चालक अजय कुमार (पुत्र श्री रोशन लाल, निवासी गाँव जलेट, डाकघर लम्बागांव, तहसील जयसिंहपुर, जिला काँगड़ा) को रोककर उनसे खनन से संबंधित वैध दस्तावेज और परमिट प्रस्तुत करने को कहा। जब दोनों चालक मौके पर कोई भी कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर सके, तो पुलिस न हिमाचल प्रदेश लघु खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) नियमावली, 2015 के सख्त प्रावधानों के तहत दोनों वाहनों के चालान काट दिए। इसके साथ ही आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त (इम्पाउंड) कर लिया गया है और इन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Next Story