भारत

Kangana Ranaut थप्पड़ कांड, आरोपी CISF की महिला कॉन्स्टेबल को लेकर चौंकाने वाली खबर

jantaserishta.com
7 Jun 2024 5:55 PM IST
Kangana Ranaut थप्पड़ कांड, आरोपी CISF की महिला कॉन्स्टेबल को लेकर चौंकाने वाली खबर
x
हवाई अड्डे पर कौर ने रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था।

jind: हरियाणा के जींद जिले के उचाना में उपमंडल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसानों ने अभिनेत्री और भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की आरोपी CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर को सम्मानित करने की शुक्रवार को घोषणा की है। धरने के संयोजक आजाद पालवां की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों की बैठक हुई, जिसमें कौर के हिरासत से रिहा होने के बाद उसे सम्मानित करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

पालवां ने कहा, “इस मामले की चर्चा पूरे देश और पूरी दुनिया में हो रही है। कंगना रनौत अब भी यह कह रही हैं कि उग्रवाद, आंतकवाद को बढ़ावा देने के लिए लोग ऐसा कर रहे हैं। आज भी उनका जुबान पर नियंत्रण नहीं है।” उन्होंने कहा, “कौर की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। हम उनके साथ खड़े हैं। राजनेताओं को अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिए। हमने फैसला लिया है कि कौर के हिरासत से रिहा होने पर उचाना धरने पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।”
गुरुवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर कौर ने रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद एक वीडियो जारी कर कंगना ने कहा, ‘‘उसने मुझे थप्पड़ मारा और मुझे गाली देनी शुरू कर दी। जब मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उस सिपाही ने कहा कि वह किसान आंदोलन का समर्थन करती है।'' कंगना ने कहा, ''मैं सुरक्षित हूं लेकिन पंजाब में बढ़ते आतंकवाद को लेकर मैं चिंतित हूं। हम उसे कैसे संभालेंगे?''
सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में गुस्साई महिला सिपाही घटना के बाद लोगों से बात करती हुई दिखाई दे रही है। महिला कर्मी ने कथित वीडियो में कहा, ''कंगना ने एक बयान दिया था कि दिल्ली में किसान 100-200 रुपये लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उस दौरान मेरी मां भी प्रदर्शनकारियों में शामिल थी।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story