
x
शिमला. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा दो दिन के शिमला प्रवास पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा 12 और 13 जून को होगा। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल पूरे होने पर समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। 13 जून को होटल होलीडे होम में मीडिया के साथ संवाद होगा। नड्डा के दौरे के कार्यक्रम अभी फाइनल हो रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि 10 जून का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है।
इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त करेंगे। यह उपलब्धि केवल प्रधानमंत्री की सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा उनके नेतृत्व, नीतियों और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण पर व्यक्त किए गए अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक अवसर को भाजपा पूरे प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाएगी। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों, मंडलों एवं शक्ति केंद्रों में 200 से अधिक स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन, प्रार्थना सभाएं, आरती एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





