Breaking News

जोत सिंह बिष्ट ने अपने कई समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा

15 Jan 2024 11:01 AM IST
जोत सिंह बिष्ट ने अपने कई समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा
x

देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका जोरों से लगा है। जोत सिंह बिष्ट ने अपने कई समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं । जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन: रविवार को आम आदमी …

देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका जोरों से लगा है। जोत सिंह बिष्ट ने अपने कई समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं ।

जोत सिंह बिष्ट ने थामा बीजेपी का दामन: रविवार को आम आदमी पार्टी को झटका लगा था जब प्रदेश के समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया था। लेकिन सोमवार को AAP को जोर का झटका जोरों से लगा है। जोत सिंह बिष्ट ने अपने कई समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

हेम आर्या भी हुए शामिल: जोत सिंह बिष्ट के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़े हेम आर्या भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने बीजेपी का दामन थामा है।

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता आरपी रतूड़ी, कांग्रेस की पूर्व महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Next Story