
x
Gaggal. गगल। जिला कांगड़ा के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मिशन रोजगार अभियान के तहत हिमालय जनकल्याण समिति बद्दी द्वारा अगला विशाल रोजगार मेला कांगड़ा में आयोजित किया जा रहा है। यह रोजगार मेला ब्रदर्स हैल्पिंग ग्रुप चेतडू बगली धर्मशाला के सौजन्य से 22 मई को सकोह स्थित एक निजी होटल में आयोजित होगा। रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा, जिसमें जिला भर के शिक्षित और अल्प शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
रोजगार मेले की जानकारी देते हुए ब्रदर्स हैल्पिंग ग्रुप के अध्यक्ष शिव पंकज, उपाध्यक्ष शशि अभिनव तथा सचिव विपन कुमार ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य जिला कांगड़ा के उन युवाओं को रोजगार से जोडऩा है, जिन्होंने दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बी-टेक या अन्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त की है, लेकिन अभी तक रोजगार नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेरोजगारी युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही हैए ऐसे में इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिमालय जनकल्याण समिति और लघु उद्योग संघ द्वारा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा हैए ताकि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके। इसी कड़ी में अब कांगड़ा में यह विशेष रोजगार पंजीकरण मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं का नि:शुल्क पंजीकरण किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





