J&K: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों का एक सहयोगी हथियारों के साथ सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ा. पुलिस के अधिकारी मुताबिक, पकड़े गए शख्स के पास से एक चीनी पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, नौ एमएम के 13 कारतूस और एक मोबाइल फोन सहित अन्य हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया. पकड़े गए शख्स की पहचान बशीर अहमद कुमार की तौर पर हुई है. पुलिस का कहना है कि बीते रविवार को कुपवाड़ा जिले के हदवाड़के सोनमुल्लाह चौराहे पर तैनात सुरक्षाबलों को देखकर बशीर ने भागने की कोशिश की, मगर वह पकड़ा गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





