जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मारा गया एक आतंकवादी, देखें तस्वीरें

शोपियां. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) स्थित शोपियां (Shopian) के केशवा (Keshwa) में तलाशी और घेराबंदी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. कश्मीर पुलिस के अनुसार, कल रात एक नागरिक पर गोली चलाने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया. आतंकी की पहचान अनायत अशरफ के तौर पर हुई है. कश्मीर पुलिस ने बताया कि बीती रात आतंकी अनायत अशरफ ने जीवर हमीद भट पर गोली चलाई. गोली लगने के बाद भट गंभीर रूप से घायल हो गया और अभी भी अस्पताल में भर्ती है. बताया गया कि अनायत अन्य लोगों को भी धमकी देता था.
जम्मू-कश्मीर: शोपियां के कुशवा में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। (तस्वीरें वर्तमान समय के अनुसार नहीं हैं) pic.twitter.com/aEhq7RXlYA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





