जम्मू कश्मीर: लिया गया बड़ा फैसला, जम्मू कश्मीर पुलिस पदक पर शेख अब्दुल्ला की तस्वीर को हटाकर लगाया जाएगा राष्ट्रीय चिह्न

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाने वाले पुलिस सेवा मेडल से शेख अब्दुल्ला की तस्वीर हटाने का फैसला लिया है। इस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस भड़क गई है और इसे गलत फैसला करार दिया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि यह फैसला जम्मू-कश्मीर के इतिहास को मिटाने की कोशिश है, लेकिन वह शेख अब्दुल्ला हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। बता दें कि सोमवार को ही इस संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से आदेश दिया गया था और अब जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा मेडल्स में शेख अब्दुल्ला की बजाय भारत के राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ को उकेरा जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





