भारत

जम्मू-कश्मीर: डीजी-जेल की हत्या मामले में आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले खुदकुशी की कोशिश की थी

jantaserishta.com
17 Oct 2022 8:09 AM IST
जम्मू-कश्मीर: डीजी-जेल की हत्या मामले में आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले खुदकुशी की कोशिश की थी
x
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के महानिदेशक (कारागार) हेमंत लोहिया की हत्या के आरोपी घरेलू नौकर ने गिरफ्तारी से पहले आत्महत्या का प्रयास किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि रामबन जिले के यासिर अहमद लोहार, जिस पर 3 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के डीजी (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या का आरोप है, उसने अधिकारी की हत्या के बाद गिरफ्तार होने से पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
जांचकर्ताओं और मनोवैज्ञानिकों की एक टीम ने आरोपी से उसकी मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए पूछताछ की। अधिकारियों ने कहा, जिस कमरे में आरोपी ने अधिकारी की हत्या की थी, उस कमरे की छत से एक बेल्ट लटकी हुई थी।
आरोपी ने कहा है कि अधिकारी की केचप की बोतल से हत्या करने के बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
मामले को जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story