भारत
रेल हादसा: दूसरे दिन 44 ट्रेनें रद्द, ट्रैक मरम्मत का काम जारी
jantaserishta.com
31 July 2024 1:22 PM IST

x
ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो पाया है।
चाईबासा: झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में मंगलवार को हुए ट्रेन हादसे के दूसरे दिन भी हावड़ा-मुंबई रेलवे लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। राजखरसावां और बड़ाबंबू रेलवे स्टेशन के बीच क्षतिग्रस्त रेल लाइन की मरम्मत और दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को हटाने का काम लगातार जारी है।
बुधवार को इस रूट पर चक्रधरपुर रेल मंडल से चलने वाली दस ट्रेनों समेत कुल 44 ट्रेनों को रद्द किया गया है। चक्रधरपुर रेलवे मंडल से चलने वाली जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें हटिया- सांकी- हटिया पैसेंजर, हटिया-बर्द्धमान- हटिया मेमू, हटिया- खड़गपुर- हटिया मेमू, बोकारो स्टील सिटी- रांची- बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर, आद्रा- बरकाकाना- आद्रा पैसेंजर यात्रा, हटिया- झारसुगुड़ा- हटिया एक्सप्रेस, टाटानगर- हटिया- टाटानगर पैसेंजर, टाटानगर- हटिया- टाटानगर एक्सप्रेस और टाटानगर- बरकाकाना- टाटानगर पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं।
इनके अलावा कई ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित रूट से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत और दुर्घटनाग्रस्त बोगियों को हटाने का काम बुधवार शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए रांची और राउरकेला से हेवी लिफ्टिंग मशीनें मंगाई गई हैं। हादसे की वजह से इस रूट की थर्ड लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। उसे सबसे पहले शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
बता दें कि मंगलवार तड़के चार बजे राजखरसावां- बड़ाबंबू स्टेशन के बीच हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। ट्रेन की 18 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 40 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।
Tagsझारखंडचक्रधरपुर रेल मंडलट्रेनें रद्दरेल हादसाJharkhandChakradharpur Railway Divisiontrains cancelledtrain accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





