भारत

स्कूल में छात्र ने अपने सीनियर को मारी गोली, तोड़फोड़ के बाद हंगामा

jantaserishta.com
31 July 2024 1:16 PM IST
स्कूल में छात्र ने अपने सीनियर को मारी गोली, तोड़फोड़ के बाद हंगामा
x
अस्पताल में भर्ती.
सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां आठ वर्षीय छात्र ने अपने से दो साल सीनियर छात्र को गोली मार दी। गोली छात्र के हाथ में लगी है। इसके बाद घायल छात्र को तत्काल इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को लाल पट्टी स्थित एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि घायल छात्र मोहम्मद आसिफ दूसरे वर्ग का छात्र है। घायल अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। घायल छात्र के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर हंगामा किया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी छात्र के पिता को जब स्कूल में बुलाया गया तो वे अपने बेटे और हथियार को लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी छात्र पिस्तौल अपने बैग में लेकर आया था। हालांकि, घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story