भारत

JCB ऑपरेटर निकला रेल पटरी चुराने वाला मास्टरमाइंड, सहयोगी कर्मचारी के साथ गिरफ्तार

Nilmani Pal
2 Feb 2026 7:44 AM IST
JCB ऑपरेटर निकला रेल पटरी चुराने वाला मास्टरमाइंड, सहयोगी कर्मचारी के साथ गिरफ्तार
x

कोरबा। गेवरा रोड-पेंड्रा रोड रेल कारिडोर से नई रेलपांत समेत अन्य उपकरण चोरी के मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य में लगी कंपनी के ही दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि कर्मचारियों की मिलीभगत से ही रेलपांत व उपकरण का गबन किया गया है और कंपनी को चोरी की झूठी सुना दी गई। एक के बाद एक लोहा चोरी की बड़ी घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ गई थी। कबाड़ चोरों के करामात की वजह से पुलिस की वर्दी दागदार हो रही थी।

रशियन हॉस्टल से 15 टन लोहे के पुल की चोरी के मामले में भी पुलिस पहले गंभीर नजर नहीं आई। मामले तूल पकड़ने पर फरार आरोपितों को अलग- अलग तीन किस्तों में पकड़ा। यह मामला शांत होता, इससे पहले रेल लाइन चोरी की गंभीर घटना सामने आ गई।

शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी ने बांकीमोंगरा एवं कटघोरा थाना में दो करोड़ के सामानों की चोरी की शिकायत कराई गई थी। अंतत: कटघोरा पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने गबन का अपराध पंजीबद्ध कर निर्माण कार्य में लगी कंपनी के जेसीबी आपरेटर तेजबहादुर पटेल एवं राहुल सिंह मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story
null