भारत

जयराम बोले, जनप्रतिनिधियों को परेशान न करें अधिकारी

Shantanu Roy
4 Jun 2026 4:51 PM IST
जयराम बोले, जनप्रतिनिधियों को परेशान न करें अधिकारी
x
मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर कुछ अधिकारी जन प्रतिनिधियों को प्रताडि़त कर रहे हैं। उन्हें यह बात समझ लेनी चाहिये कि उन्हें बहुत महंगा पड़ेगा। इस सरकार के साथ वह अपना भविष्य न जोड़ें। अधिकारी नियम क़ानून के दायरे में रहकर काम करें और जनमत का सम्मान करें। बुधवार को थुनाग में सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद वार्डों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं संवाद के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।
उन्होंने खौली, लंबाथाच, शिल्हीबागी, गत्तू, संगलवाड़ा, खारशी, बागाचनोगी सहित ब्रयोगी एवं मझोठी के नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान करसोग के चारों जिला परिषद वार्डो में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों ने विधायक दीप राज की अध्यक्षता में और जंजैहली के भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों ने भी नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात की।
Next Story