भारत

जरनैल-नरेंद्र ने किया लेखराम के नाम का समर्थन

Shantanu Roy
20 Jun 2026 5:12 PM IST
जरनैल-नरेंद्र ने किया लेखराम के नाम का समर्थन
x
Bilaspur. बिलासपुर। जिला बिलासपुर में जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला परिषद के कुल 14 निर्वाचित सदस्यों में से 10 सदस्यों की उपस्थिति से आवश्यक कोरम पूरा होने के उपरांत चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अध्यक्ष पद पर लेख राम तथा उपाध्यक्ष पद पर प्रोमिला देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिला परिषद बैठक हॉल में आयोजित चुनाव प्रक्रिया उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या-12 जुखाला से निर्वाचित सदस्य लेख राम ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसका प्रस्ताव वार्ड संख्या.06 रोहल से जरनैल सिंह ने तथा समर्थन वार्ड संख्या 05 बडग़ांव से
नरेंद्र कुमार ने किया।


वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या.04 ननावां से निर्वाचित सदस्य प्रोमिला देवी ने नामांकन प्रस्तुत किया जिसका प्रस्ताव वार्ड संख्या.10 बरमाणा से अशोक कुमार तथा समर्थन वार्ड संख्या.02 गाहर से रक्षा कुमारी ने किया। चुनाव प्रक्रिया में वार्ड संख्या.01 घंडालवीं से जमना देवी, वार्ड संख्या.02 गाहर से रक्षा कुमारी, वार्ड संख्या.03 कुठेड़ा से निशु देवी, वार्ड संख्या.04 ननावां से प्रोमिला देवी, वार्ड संख्या.05 बडग़ांव से नरेंद्र कुमार, वार्ड संख्या.06 रोहल से जरनैल सिंह, वार्ड संख्या.09 बामटा से सपना कुमारी, वार्ड संख्या.10 बरमाणा से अशोक कुमार, वार्ड संख्या.12 जुखाला से लेख राम तथा वार्ड संख्या.14 कोटखास से तरसेम सिंह उपस्थित रहे। जबकि वार्ड संख्या.07 जेजवीं से आशा देवी, वार्ड संख्या.08 जांगला से देवांश चंदेल, वार्ड संख्या.11 नम्होल से सुरभि ठाकुर तथा वार्ड संख्या.13 स्वाहण से रतन चंद अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी।
Next Story