भारत

सड़क दुर्घटना में तीन पर्यटकों की मौत, 14 अन्य घायल, VIDEO

jantaserishta.com
23 March 2025 1:54 PM IST
सड़क दुर्घटना में तीन पर्यटकों की मौत, 14 अन्य घायल, VIDEO
x
देखें वीडियो.
गांदरबल: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड कांगन क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, जिले के गुंड कांगन क्षेत्र में कार (टोयोटा एटियोस) बस से टकरा गई थी जिस वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे में तीन पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। सूचना के बाद पीड़ितों की मदद के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि 22 मार्च को जम्मू-कश्मीर के रामबन में ताजा सब्जियां ले जा रहा एक लोड कैरियर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। मृतक चालक और सह चालक थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि चालक इरशाद अहमद और उसका सहायक सेवा सिंह सब्जियां लेकर अपने गांव उखराल पोगल-परिस्तान जा रहे थे। तभी जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बैटरी चश्मा के पास यह हादसा हो गया था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और दो शवों को कई सौ फीट गहरी खाई से निकाला था।
अधिकारी ने बताया था कि पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बाद दोनों शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया था। आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन में धारा 281/106 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story