भारत

जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राजौरी में सुरक्षा बढ़ाई गई, पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबल तैनात

jantaserishta.com
25 Jan 2025 10:00 AM IST
जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राजौरी में सुरक्षा बढ़ाई गई, पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबल तैनात
x
राजौरी: गणतंत्र दिवस 2025 समारोह से पहले जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजौरी में सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन को रोकने के लिए क्षेत्र के हर हिस्से में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
सुरक्षा उपायों के तहत, राजौरी पुलिस ने स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) आबिद बुखारी के नेतृत्व में जम्मू-पुंछ हाईवे पर एक विशेष चेकपॉइंट स्थापित किया है। सभी आने-जाने वाले वाहनों की पूरी तरह से जांच की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी राजौरी और डीआईजी राजौरी-पुंछ रेंज की देखरेख में पूरा अभियान चलाया जा रहा है।
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चाक चौबंद है। श्रीनगर, जम्मू के अलावा अलग-अलग जगहों पर प्रशासन ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
वहीं, गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कश्मीर घाटी में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम स्थलों की निगरानी के लिए ड्रोन व अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने समारोह के सुरक्षित और सुचारु आयोजन के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है। आयोजन स्थलों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story