जम्मू- कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आधी रात के बाद मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया है। जिले के राजपोरा इलाके के उसगाम पथरी में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवानों ने जवाबी कार्रवाई से उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों की ओर से आत्मसमर्पण की लगातार अपील की गई। लेकिन आतंकी नहीं माने और रुक रुककर फायरिंग करते रहे। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है।
#UPDATE | One unidentified terrorist neutralized. The operation is underway. Details awaited: Kashmir Zone Police
— ANI (@ANI) December 15, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





