भारत
जम्मू-कश्मीरः बारामूला में बारिश के कारण हाईवे पर भरा पानी, लोगों को हो रही परेशानी
jantaserishta.com
4 April 2026 9:47 AM IST

x
बारामूला: जम्मू-कश्मीर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के मैदानी इलाकों में बारिश व पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। बारामूला में लगातार बारिश के कारण राजमार्ग पर कई जगहों पर जलभराव हो गया है। बारामूला नगर परिषद की टीम मौके पर मौजूद है और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को साफ कर यातायात को सुगम बनाने और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। बारामूला के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से पानी जमा हो रहा है। पानी भरने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर परिषद की टीम लगातार पानी निकालने की कोशिश कर रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज, यानी 4 अप्रैल को कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, बर्फबारी (ऊंचे इलाके) और कुछ समय के लिए बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है। 5-7 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 8-9 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बर्फबारी हो सकती है। भारी बारिश से कुछ संवेदनशील जगहों पर अचानक बाढ़, भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होने की संभावना बन सकती है। कुछ निचले इलाकों में जलभराव होने का अनुमान है। वहीं, 10-11 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश/बर्फबारी (ऊंचे इलाकों में) कुछ समय के लिए हो सकती है, जबकि 12-15 अप्रैल को आमतौर पर मौसम सही रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 4, 7 और 8 अप्रैल के दौरान तेज हवा, गर्जना और ओलावृष्टि का अनुमान है। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग ने किसानों को इस दौरान खेती से जुड़े कार्य रोकने और यात्रियों को यात्रा मौसम अनुसार करने की सलाह दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





