भारत
पुलिस ने 3 आतंकवादियों के स्केच जारी किए, 5 लाख रुपए का इनाम घोषित
jantaserishta.com
27 July 2024 3:26 PM IST

x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को डोडा जिले में सक्रिय तीन आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। पुलिस ने इन आतंकवादियों के बारे में सूचना देने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा भी है। पुलिस के अनुसार, तीन आतंकवादियों के स्केच जारी किए गए हैं। इन आंतकवादियों की मौजूदगी डोडा और देसा क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकवादी देसा के उरार बागी इलाके में हाल में हुई आतंकवादी घटनाओं में शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को पांच लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।
बयान के अनुसार, "जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिले के लोगों से इन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुलिस को जानकारी देने की अपील की है।" आतंकवादियों की सूचना देने के लिए पुलिस अधिकारियों के नंबर भी दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आतंकवादियों की सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





