भारत

जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो पाकिस्तानी समेत 5 गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 April 2026 3:19 PM IST
जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो पाकिस्तानी समेत 5 गिरफ्तार
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। साथ ही दो पाकिस्तानी नागरिकों सहित पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमों ने हरियाणा, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में 19 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस ऑपरेशन के दौरान एलईटी के एक ऑपरेटिव अब्दुल्ला उर्फ ​​अबू हुरैरा को गिरफ्तार किया गया, जो पिछले 16 सालों से फरार चल रहा था।
अधिकारियों ने बताया, "विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।" अधिकारियों ने आगे कहा कि इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने से भारत में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक गहरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जो आतंकवादियों को रसद, वित्तीय सहायता और अन्य मदद मुहैया करा रहा था।
इस संगठन में सीमा पार से काम करने वाले पाकिस्तानी हैंडलर, पाकिस्तान के किराए के लड़ाके और स्थानीय लोग शामिल हैं, जिन्हें धर्म, नशीले पदार्थों और पैसे का इस्तेमाल करके ब्रेनवाश के जरिए भर्ती किया गया है।
लश्कर-ए-तैयबा ने पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला किया था, जिसमें 26 बेकसूर लोग की जान चली गई थी, जिनमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय शामिल थे। इस हमले के जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था।
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने 20 अक्टूबर, 2024 को गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में जेड-मोरह सुरंग पर काम कर रहे मजदूरों पर भी एक आतंकी हमला किया। इस हमले में 6 विदेशी मजदूर और एक स्थानीय डॉक्टर की मौत हो गई थी। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित संयुक्त बलों ने जुलाई 2025 में ‘ऑपरेशन महादेव’ अभियान में हलगाम और गगनगीर हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को मार गिराया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story