भारत

सरकार का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 Feb 2023 8:56 AM IST
सरकार का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
x
मामला दर्ज किया गया था।
जम्मू (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को सांबा जिले में जम्मू-कश्मीर सरकार के एक कनिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक ने यह जानकारी दी। सीबीआई के मुताबकि, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) सांबा में कनिष्ठ सहायक गोपाल राज शर्मा के खिलाफ एक शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था।
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने एसबीआई से 10 लाख रुपये का डीआईसी प्रायोजित ऋण लिया था। उसे सब्सिडी प्राप्त करने के लिए डीआईसी से अनापत्ति प्रमाणपत्र की जरूरत थी। प्रमाणपत्र जारी करने के लिए आरोपी ने कथित तौर उससे 20,000 रुपये की मांग की थी।
बयान में कहा गया है, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मामला 15,000 रुपये में तय हुआ था। एक जाल बिछाया गया और आरोपी को 15,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसे कल (रविवार) सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story