जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ जारी, अब तक दो आतंकी के मारे जाने की खबर

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां (Shopian) के जैनापोरा इलाके (Badigam Zainapora) के बडीगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. मामले में अधिका जानकारी की प्रतिक्षा है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार साजिशों को अंजाम दे रहे हैं.वहीं, आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की तरफ से भी लगातार कार्रवाई की जा रही है. अलग-अलग जगहों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और आतंकियों को ढेर किया जा रहा है. इसी के चलते आतंकी बौखलाए हुए हैं और इस तरह के हमलों के जरिए अपनी साजिशों को अंजाम दे रहे हैं. इसी वजह से घाटी में आतंकियों की ये नापाक साजिश लगातार बढ़ती जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





