भारत

जम्मू कश्मीर: शोपियां में एनकाउंटर, मारे गए दो आतंकी, एक जवान शहीद

jantaserishta.com
28 March 2021 11:17 AM IST
जम्मू कश्मीर: शोपियां में एनकाउंटर, मारे गए दो आतंकी, एक जवान शहीद
x

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाए का अभियान चला रहे सैन्यबलों की आए दिन आतंकियों से मुठभेड़ हो रही है. शनिवार की शाम शोपियां में सैन्यबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में सैन्यबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. हालांकि, इस दौरान एक जवान के भी शहीद हो जाने की खबर है.

इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर सैन्यबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मारे गए आतंकियों के पास से एक अमेरिकन एम-4 और एके-47 बरामद की गई है. आतंकियों के पास रुकने के जरूरी सामान और खाने की वस्तुएं भी बरामद हुई हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है.
गौरतलब है कि शोपियां जिले में ही इस हफ्ते की शुरुआत में भी आतंकियों से मुठभेड़ की घटना हुई थी. शोपियां जिले के मनिहाल इलाके में हुई उस मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए थे. बताया जाता है कि तब आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सैन्यबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों से सरेंडर करने को कहा था.
सरेंडर करने को कहे जाने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में सैन्यबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. सैन्यबलों की जवाबी कार्रवाई में चारों आतंकी ढेर हो गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story