भारत

जम्मू- कश्मीर: आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी शहीद

jantaserishta.com
29 Dec 2021 8:55 PM IST
जम्मू- कश्मीर: आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी शहीद
x
पढ़े पूरी खबर

जम्मू- कश्मीर: अनंतनाग जिले के शाहबाद वेरीनाग इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर गोलाबारी हुई है. अनंतनाग में हुई प्रारंभिक गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. एक घायल पुलिसकर्मी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. दो आतंकवादियों में से एक फंसा हुआ बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, अनंतनाग जिले के शाहबाद वेरीनाग इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है. अनंतनाग में हुई इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. अनंतनाग के नौगाम दूरू में एक रिहायशी मकान में दो आतंकवादी फंसे होने की खबर है.
बता दें कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चौगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे. आधिकारिक सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया था कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान ब्रारीपोरा के सज्जाद अहमद चेक, शोपियां और आचन पुलवामा के राजा बासित नजीर के रूप में हुई थी.
इससे पहले पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने तड़के इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. जैसे ही पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर गोलियां चला दीं थी. इसके बाद जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया था.
जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी) ने श्रीनगर में हाल ही में एक नागरिक और पुलिस कर्मी की हत्या में शामिल द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था. दोनों टीआरएफ के नाम पर लश्कर के नए हाइब्रिड मॉड्यूल का हिस्सा थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story