भारत

बड़ी साजिश: जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर देखे गए ड्रोन, BSF जवानों ने की फायरिंग

jantaserishta.com
2 July 2021 9:10 AM IST
बड़ी साजिश: जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर देखे गए ड्रोन, BSF जवानों ने की फायरिंग
x

फाइल फोटो 

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने आतकं फैलाने के लिए ड्रोन को अपना नया हथियार बना लिया है। यही वजह है कि सीमा पार आतंकी भारत में ड्रोन के जरिए हमला करने की फिराक में हैं। जम्मू एयरपोर्ट पर ड्रोन से धमाकों के बाद लगातार कश्मीर में ड्रोन की गतिविधियां देखी जा रही है। शुक्रवार को एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अर्निया सेक्टर में ड्रोन देखे गए हैं। हालांकि, ड्रोन के खतरों के मद्देनजर पहले से ही अलर्ट बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग भी की है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अर्निया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन गतिविधि देखी गई है। पहले से ही अलर्ट बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर कुछ राउंड फायरिंग की। हालांकि, इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
दरअसल, जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले के बाद जिस प्रकार से कई स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं, उससे यह भी स्पष्ट संकेत सुरक्षा एजेंसियों को मिले हैं कि आतंकियों के पास ऐसे कई ड्रोन हो सकते हैं। क्योंकि, जो ड्रोन दिखे उनके स्वामित्व की पुष्टि अभी भी नहीं हो रही है। इससे जाहिर है कि उनके पीछे भी आतंकी ही हैं। कश्मीर में ड्रोन से नशीले पदार्थों की तस्करी, आतंकियों को सीमापार से हथियार पहुंचाने और अब हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। ये तीनों ही नए किस्म की घटनाएं हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story