जम्मू-कश्मीर: सैन्य ठिकानों के पास फिर दिखे ड्रोन, सेना ने की फायरिंग

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के सांबा में गुरुवार रात को भारतीय सेना के महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों के पास दो ड्रोन देखे गए. सूत्रों ने बताया कि ये ड्रोन गुरुवार रात करीब 8.05 बजे और 8.15 बजे देखे गए जिनके ऊपर कई राउंड की फायर की गई लेकिन ड्रोन गायब हो गए. बता दें सीमा के करीब भारत के महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों के करीब लगातार दूसरे दिन ड्रोन देखा गया है. सेना ने बुधवार को भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर (ड्रोन) पर फायरिंग की थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





