भारत
जुड़वा बच्चियों के शव बरामद, पिता गिरफ्तार, घटना ने पूरे जिले को कर दिया स्तब्ध
jantaserishta.com
11 July 2024 1:52 PM IST

x
टीम तुरंत गांव के लिए रवाना की गई।
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नवजात जुड़वा बच्चियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। नवजातों का शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है।
जिले के मेंढर सब-डिवीजन स्थित छज्जला केयानी गांव में दो नवजात बच्चियों के शव उनके घर में मिले। अधिकारियों ने आरोपी पिता को पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया फिर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासन को मोहम्मद खुर्शीद के घर में दो बच्चियों के शव बरामद होने की सूचना मिली। इसके बाद एक टीम तुरंत गांव के लिए रवाना की गई।
दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम करने और विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए डॉक्टरों का एक बोर्ड गठित किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि मेडिको-लीगल औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव पुलिस को सौंप दिए जाएंगे।
इस घटना ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पूरा देश लड़कियों के जन्म, शिक्षा और देश तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के विकास में उनके योगदान का जश्न मना रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





