भारत

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को किया ढेर

jantaserishta.com
16 Dec 2021 7:27 AM IST
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को किया ढेर
x
पढ़े पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में जवानों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई. सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. यह एनकाउंटर कुलगाम के रेडवानी इलाके में हुई है. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है. एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षाबलों की कोशिश है कि जल्द से जल्द इलाके में छिपे हुए सभी आतंकियों को किसी भी हालत में पकड़ लिया जाए. जवानों को शक है कि इलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं.

कश्मीर जोन के पुलिस ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस के मुताबिक सूत्रों ने जवानों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी दी. जिसके बाद जवानों ने इलाके को घेर लिया.
आतंकियों ने शुरू की गोलीबारी
आतंकियों को घेरने के बाद जवानों ने उन्हें हथियार डालने को कहा. लेकिन आतंकियों ने जवानों की बातों को अनदेखा करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई के लिए मोर्चा संभाला और दो आतंकियों को ढेर कर दिया.
बता दें कि इससे पहले बुधवार को पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक आतंकवादी मारा गया था. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, 'पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम के 'ए+' श्रेणी का एक आतंकवादी मारा गया है.'
उन्होंने बताया कि मारा गया आतंकवादी 2018 में शोपियां के जेनापुरा में हुए हमले सहित कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था. जेनापुरा में हुए हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story