जम्मू-कश्मीर: पंपोर एनकाउंटर में सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया एक आतंकी, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए का अभियान जारी है. दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के मेज पंपोर इलाके में गुरुवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ शुक्रवार सुबह तक चली, जिसमें एक आतंकी को मार गिराया गया है. इस एनकाउंटर के दौरान दो स्थानीय लोग भी घायल हो गए हैं.
जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमने एक अज्ञात आतंकी को मार गिराया है. अभी ऑपरेशन जारी है. इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा था कि मेज पंपोर में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था. इसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की ज्वॉइंट टीम ने ऑपरेशन शुरू किया था.
सुरक्षाबलों का कहना है कि लालपोरा पंपोर में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह तक रूक-रूककर फायरिंग चलती रही. इस फायरिंग में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है.
सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकियों की फायरिंग में स्थानीय दो लोग घायल हो गए, जिन्हें श्रीनगर के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





